फ्लाईओवर से टकराया पार्सल से भरा कैंटर, चालक घायल
मेरठ, मई 17 -- मेरठ-पौड़ी मार्ग पर रविवार सुबह को डीमोंट फोर्ड अकादमी के पास कैंटर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से टकरा गया, जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर भिजवाया गया। कैंटर जो मेरठ की ओर से बिजनौर दिशा में पार्सल लेकर जा रहा था। जैसे ही कैंटर डीमोंट फोर्ड अकादमी के समीप फ्लाईओवर के पास पहुंचा, अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कैंटर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराया। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटा कोयले से भरा ट्रक टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायल चालक की पहचान नेत्रपाल पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.