बुलंदशहर, मार्च 10 -- नगर क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। नगर कोतवाली में मोहल्ला मुस्तफागढ़ी निवासी पीड़ित नाजिम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 6 मार्च की शाम उसके चाचा रहीस पुत्र नन्हे खां अपना ई-रिक्शा लेकर डीएवी इंटर कॉलेज फ्लाईओवर से रोडवेज बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह फ्लाईओवर से नीचे उतरे, तभी सामने से आ रही एक कार के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ई-रिक्शा में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रहीस को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद कार चालक ने ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल की हालत ग...