फ्लाईओवर पर सेल्फी के चक्कर में चार युवकों की मौत, चार घायल, वाराणसी में भीषण हादसा
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- मिर्जामुराद (वाराणसी) संवाददाता। वाराणसी के मिर्जामुराद में रूपापुर फ्लाईओवर पर सोमवार की सुबह सेल्फी और फोटोग्राफी के चक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब विंध्याचल से दर्शन कर आठ युवक स्कार्पियो से वाराणसी लौट रहे थे। प्रयागराज हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर पर गाड़ी किनारे लगाकर सुबह-सुबह के नजारे को कैमरे में कैद कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने स्कार्पियो और सड़क पर खड़े युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो के परखचे उड़ गए। तीन युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। हादसे में एक युवक का कमर से धड़ ही अलग हो गया है। घटना की जानकारी युवको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.