फ्लाईओवर पर बंद स्ट्रीट लाइटों से हादसे का खतरा
गंगापार, मई 9 -- रामपुर से करछना-कोराव मार्ग को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण फ्लाईओवर पिछले कई महीनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। फ्लाईओवर पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। लेकिन शाम ढलते ही फ्लाईओवर पर घना अंधेरा छा जाता है। अंधेरे के कारण सड़क के मोड़ और गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.