हापुड़, मार्च 15 -- नगर के फ्लाईओवर पर एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारु कराया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पलटने के कारण कुछ देर तक फ्लाईओवर पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी।पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। समय रहते ट्रैक्टर को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...