इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- जसवंतनगर। शनिवार सुबह नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड चौराहे के फ्लाईओवर पर डंपर और ट्रक की टक्कर में दोनों चालक घायल हो गए। आगरा की ओर मोरंग लेकर जा रहे डंपर को पीछे से चोंकर लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रदीप कुमार व हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे के चलते कुछ देर तक फ्लाईओवर पर यातायात बाधित रहा। बाद में हाइड्रा मशीन से वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया। यह भी पढ़ें- अस्थि विसर्जन करने आए कार में सवार पांच घायल थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...