इटावा औरैया, मार्च 27 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम खेड़ा धौलपुर फ्लाईओवर पर आलू से लदी एक ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर आलू के पैकेट बिखर गए और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि पीछे आ रहे वाहन समय रहते रुक गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इटावा से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर कोल्ड स्टोरेज के लिए आलू लेकर जा रहा था। फ्लाईओवर पर चढ़ते समय ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे पीछे लगी ट्रॉली का हुक टूट गया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंचे एनएचएआई की टीम ने मशक्कत कर ट्रॉली को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। पूर्व में भी ट्रॉलियां पलटने और हुक टूटने से हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। लोगों ने प्...