हापुड़, मार्च 5 -- शहर के फ्लाईओवर पर वाहन चालकों द्वारा अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी करने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई लोग अपने वाहन फ्लाईओवर पर ही लंबी कतार में खड़े कर कहीं और चले जाते हैं, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हिमांशु अग्रवाल, नितेश तोमर, अमित टांक का कहना है कि फ्लाईओवर पर इस तरह से वाहन खड़े होने के कारण सड़क संकरी हो जाती है और यातायात प्रभावित होता है। खासकर रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को खड़ी गाड़ियां दिखाई नहीं देतीं और पीछे से टक्कर होने का खतरा बना रहता है। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि अचानक सामने खड़ी गाड़ियों के कारण अन्य वाहन चालकों को ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.