बेगुसराय, मार्च 12 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी वाटिका चौक के पश्चिम में निर्धारित फ्लाईओवर निर्माण स्थल के पास बनाए जा रहे नाला के कार्य को लोगों ने संवेदक की मनमानी करार दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब सात माह पूर्व उक्त नाला निर्माण कार्य को तत्कालीन डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर एसडीएम तेघड़ा राकेश कुमार ने कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार की उपस्थिति में औचक निरीक्षण कर बगैर पानी निकासी व्यवस्था और फ्लाईओवर निर्माण एरिया में आने वाली उक्त जगह पर नाला निर्माण को अनुचित बताते हुए निर्माण कार्य रोकने को कहा था। उस कार्य के मद्देनजर मुख्य सड़क वाटिका चौक के पश्चिम कोलबोर्ड रोड पर बालू, गिट्टी बगैरह रखकर आवागमन बाधित किया जा रहा है। साथ ही, करीब 35 लाख की राशि से घटिया नाला निर्माण कार्य जारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.