प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- भंगवा चुंगी से नया माल गोदाम रोड पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के निर्माण में देरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्षों पहले टेंडर के बाद भी फ्लाई ओवर का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। कार्य पूर्ण रूप से बन्द है। मुख्य सड़क मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए हैं। इससे स्थानीय लोगों, राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाई ओवर निर्माण से पूर्व जनहित में ठेकेदार को सर्विस लेन बनाना चाहिए। ठेकेदार की लापरवाही से जनता परेशान है। प्रशान्त सिंह प्रिंशु ने मांग की कि भवन मालिकों को तत्काल मुआवजा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.