फ्लाईओवर निर्माण कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण, पांच गिरफ्तार
जमशेदपुर, मई 17 -- मानगो फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में लगे कंपनी के दो कर्मचारियों का अपहरण कर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत दोनों कर्मियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। घटना 14 और 15 मई की रात करीब तीन बजे की है। पुलिस के अनुसार, फ्लाईओवर निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर संजय झा और असिस्टेंट मैनेजर डिमना रोड स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग के पास मौजूद थे। इस दौरान सफेद रंग की बोलेरो से पहुंचे पांच युवकों ने दोनों को घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट के बाद दोनों को जबरन वाहन में बैठाकर साथ ले गए। बताया जाता है कि अपहरण के बाद आरोपियों ने 10 लाख रंगदारी की मांग की। घटना की जानकारी कंपनी के अन्य कर्मियों ने उलीडीह ओपी पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.