नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र स्थित महामाया फ्लाईओवर के पास गुरुवार शाम सात बजे के करीब चलती कार में आग लग गई। जैसे ही इंजन से धुआं निकला चालक ने गाड़ी रोक दी और उतर गया। वहीं, अन्य चार लोग भी उतर गए। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शाम सात बजकर 11 मिनट पर कंट्रोल रूम पर महामाया फ्लाईओवर के पास कार में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की एक गाड़ी को मौके पर रवाना किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान अंदर रखा कई दस्तावेज जल गया। बताया जा रहा है कि जिस कार में आग लगी है, चालक उसे दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की तरफ ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.