भदोही, अप्रैल 22 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाबूसराय बाजार में बस का ठहराव ने होने से स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग बस के इंतजार में घंटों बैठे रहते हैं और बस रुकने की जगह फ्लाईओवर के ऊपर से निकल जाती है। लगन के सीजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग वाराणसी, प्रयागराज, चुनार, कौशांबी और कानपुर जाने को निकल रहे हैं। ऐसे में उन्हें घंटों सर्विसलेन पर खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि प्रयागराज और वाराणसी जाने वाली बसें सीधे फ्लाईओवर से होकर निकल जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो कई बार मांग होने पर कुछ दिन के लिए वाराणसी-प्रयागराज जाने वाली बसों का संचालन फ्लाईओवर के नीचे से हुआ था। यह भी पढ़ें- स्टैंड के अभाव में सड़क पर खड़ी हो रहीं बसें लेकिन विगत दो-तीन वर्ष से बस...