फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- फिरोजाबाद, शुक्रवार का हादसा एक चेतावनी है फ्लाई ओवर निर्माण में जुटी कंपनी के लिए। शुक्रवार को हादसे के वक्त यहां पर वाहनों की भीड़ नहीं थी तथा चौराहा पर जाम भी नहीं लगा था। अगर यहां पर वाहनों की लाइन लगी होती तो इस हादसे में कई लोग घायल हो सकते हैं। फिरोजाबाद में हाईवे पर एक तरफ फ्लाई ओवर के निर्माण का कार्य चल रहा है तो दूसरी तरफ कार्य के दौरान ही दौड़ रहे हैं वाहन। इस स्थिति में शटरिंग लगाते वक्त इसकी मजबूती का भी ध्यान रखना होगा। फिरोजाबाद में सीएल जैन महाविद्यालय से एसपी सिटी दफ्तर तक फ्लाई ओवर के निर्माण का कार्य चल रहा है। कार्य तेजी पर चल रहा है। इस वक्त जगह जगह पर शटरिंग लगी हुई है। वहीं हाईवे पर एक तरफ (आगरा से आने वाले वाहन) यातायात तो सर्विस रोड पर ट्रांसफर कर दिया जाता है, लेकिन दूसरी तरफ ओवरब्रिज से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.