गाजीपुर, जुलाई 2 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मेदनीपुर के पास निर्माणाधीन व्हीकल फ्लाईओवर परियोजना ने अब तेजी पकड़ ली है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुवार से पी-1 साइड पर एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया। बुलडोजर की मदद से अधिग्रहीत भूमि पर बने आधा दर्जन से अधिक पक्के और कच्चे मकानों को हटाया गया। कई भवन स्वामी भी निर्माण कार्य में सहयोग करते हुए स्वयं अपने मकान खाली कर रहे हैं, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके। ध्वस्तीकरण के साथ ही पी-1 साइड पर बनने वाले तीन पीलरों के लिए पाइलिंग कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इससे पहले पी-2 साइड पर 21 पीलरों का निर्माण कार्य जारी था, लेकिन पी-1 साइड पर अतिक्रमण के कारण एप्रोच मार्ग का काम रुका हुआ था। अब अतिक्रमण हटने के बाद दोनों ओर निर्माण कार्य गति से आगे ...