हल्द्वानी, मार्च 10 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने अपनी सतर्कता से 1025 किमी दूर इंदौर में होने वाली एक बड़ी चोरी की घटना को नाकाम कर दिया है। बिहार से चोरी की नीयत से फ्लाइट के जरिये इंदौर पहुंचे कुख्यात 'चादर गैंग' के 20 सदस्यों को वारदात से पहले ही पकड़वाया है। इंदौर पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए नैनीताल पुलिस से मिली मदद को सराहा है। इस पूरे ऑपरेशन की नींव हल्द्वानी में पड़ी। नैनीताल पुलिस के मोतिहारी चम्पारण बिहार निवासी एक मुखबिर ने एसओजी में पूर्व तैनात रहे एक सिपाही को सूचना दी कि बिहार से 20 बदमाशों का गिरोह इंदौर जाकर वहां के एक होटल में ठहरा है और शहर में बड़ी वारदात करने की फिराक में है। नैनीताल पुलिस के सिपाही ने बिना वक्त गंवाए इंदौर पुलिस से संपर्क साधा और गिरोह की सटीक लोकेशन साझा की। इंदौर पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.