फ्लाइट से आते, महंगे होटलों में रुकते; रेलवे स्टेशनों पर जेब काटने वाले 5 शातिर गिरफ्तार
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 10 -- हवाई जहाज से यात्रा कर रेलवे स्टेशनों पर जेब काटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह चारबाग रेलवे स्टेशन के अलावा दिल्ली और मुंबई में भी सक्रिय थे। हर महीने नकदी समेत करीब 20-25 लाख रुपये का माल पार करते थे। यह लोग रेलवे स्टेशनों पर सर्जिकल ब्लेड लगाकर लोगों की जेब काटते और ट्रेन में यात्रियों के बगल में बैठकर उनके बैग उड़ा ले जाते थे। गिरोह के तीन सदस्य ट्रेनों में घूमकर पानी, इयरफोन और अन्य जरूरत का समान बेचने के दौरान रेकी करते थे कि किसके पास माल अधिक हो सकता है। आरोपियों से 1,24,700 रुपये और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है।हाथ में सर्जिकल ब्लेड फंसाकर काटते थे जेब एडीसीपी के मुताबिक गिरोह के लोग हाथ में अंगुलियों के बीच सर्जिकल ब्लेड फंसाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.