लखनऊ, मार्च 17 -- दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक न्यायाधीश को परोसे गए भोजन में फंगस पाया गया। आपत्ति जताने पर एयरलाइन कर्मियों के दुर्व्यवहार से मामला और बढ़ गया। पीड़ित पक्ष ने सरोजनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार दिल्ली से रात 9:40 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-1720) से आ रहे थे। उनकी सीट संख्या 1ए थी। यात्रा के दौरान उन्हें जो भोजन परोसा गया, उसमें फंगस लगा हुआ था, जिसे देखकर उन्होंने आपत्ति जताई। आरोप है कि शिकायत करने पर केबिन क्रू सदस्य मनप्रीत और प्रीति ने समस्या का समाधान करने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, एयर इंडिया के कस्टमर सर्विस कर्मचारी सुफिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.