फ्लाइट में इस पावरबैंक पर लगा बैन, इंडिगो विमान में आग लगने के बाद DGCA का फैसला
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- पावरबैंक लेकर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने MOBIKINS कंपनी के एक खास मॉडल के पावरबैंक को भारत आने-जाने वाली और देश के भीतर संचालित होने वाली सभी उड़ानों में ले जाने पर बैन लगा दिया है। यह फैसला इंडिगो की दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट में पावरबैंक में आग लगने की घटना के बाद लिया गया है। हालांकि, यात्रियों को ध्यान देना चाहिए कि यह प्रतिबंध सभी कंपनियों के पावरबैंक पर नहीं, बल्कि MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाया गया है। DGCA के निर्देश के मुताबिक, MOBIKINS MK-PB-04 पावरबैंक को भारत के भीतर, भारत से बाहर जाने वाली और भारत आने वाली किसी भी फ्लाइट में नहीं ले जाया जा सकता। इस बैन में यात्रियों के केबिन बैगेज, चेक-इन बैगेज और कार्गो के जरिए ले जाया जाने वाला साम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.