फ्लाइट टिकट रिफंड के नाम पर 5.19 लाख की ऑनलाइन ठगी
बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- जिले में साइबर ठगों का जाल लगातार गहराता जा रहा है। रामघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति को फ्लाइट टिकट का रिफंड लेना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने कस्टमर सपोर्ट बनकर उनके बैंक खाते से करीब 5.19 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम मे रामघाट स्थित गंगा मंदिर निवासी ब्रह्मचारी जन्मयानंद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने 4 मार्च 2026 को एक ऐप के माध्यम से दिल्ली से गुवाहाटी की फ्लाइट बुक की थी। किसी कारणवश यात्रा रद्द होने पर उन्होंने टिकट कैंसिल कर दिया था। 31 मार्च को जब उन्होंने ऐप पर रिफंड के संबंध में मैसेज किया, तो उनके पास कस्टमर सपोर्ट के नाम से फोन आया। ठगों ने झांसा दिया कि रिफंड का पैसा गूगल पे के जरिए वापस आएगा। इसके लिए उन्होंने पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.