नई दिल्ली, अगस्त 6 -- विमान के ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में एथनॉल मिलाने की खबरों को खारिज करते हुए सरकार ने इसे अफवाह करार दिया है। दरअसल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ATF में भी एथनॉल मिलाने की योजना बना रही है। हालांकि, अब सरकार की ओर से इसे सिरे से खारिज कर दिया गया है।केंद्रीय मंत्री ने दी सफाई केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,''सरकार की ATF में एथनॉल मिलाने की योजना का दावा पूरी तरह से गलत और गैर-जिम्मेदाराना है। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। एथनॉल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) पूरी तरह से अलग-अलग हैं और इन्हें एक-दूसरे से मिलाना नहीं च...