कानपुर, दिसम्बर 11 -- प्रयागराज से नई दिल्ली वाया गोविंदपुरी होगा संचालन सीटें खाली हैं यात्री समय रहते रिजर्वेशन करा सकते हैं कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेल प्रशासन ने इंडिगो की निरंतर निरस्त हो रही फ्लाइटों के मद्देनजर चार और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन का 12 से 15 दिसंबर के बीच होगा। ये ट्रेनें प्रयागराज से नई दिल्ली वाया गोविंदपुरी चलेंगी। सफर करने वाले यात्री इसमें रिजर्वेशन करा सकते हैं। ये रहा शेड्यूल - 02417 प्रयागराज से 12 और 14 दिसंबर को 23.30 बजे चलकर आधी रात के बाद 2.10 बजे कानपुर आकर चलेगी। सुबह 11.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। - 02418 नई दिल्ली से 13 और 15 दिसंबर को 14.00 बजे चलकर उसी दिन 23.45 बजे कानपुर आएगी। पांच मिनट बाद चलकर तड़के 4.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.