कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। रेल प्रशासन ने निरंतर इंडिगो की निरस्त हो रही हवाई सेवाओं के मद्देनजर नियमित ट्रेनों में पड़ रहे लोड के मद्देनजर 08403-08404 पुरी-दिल्ली-भुवनेश्वर विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन 15 दिसंबर को पुरी से तो 16 दिसंबर से दिल्ली से कानपुर होकर चलेगी। एनसीआर की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि 08403 स्पेशल ट्रेन पुरी से 15 दिसंबर को 11:35 बजे चलकर दूसरे दिन गोविंदपुरी 12:55 बजे आएगी। पांच मिनट बाद चलकर मंगलवार को 20:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। 08404 स्पेशल ट्रेन 16 दिसंबर यानी कि मंगलवार को 23:00 बजे चलकर दूसरे दिन 6:30 बजे गोविंदपुरी आएगी। पांच मिनट बाद चलकर गुरुवार को भुवनेश्वर 6:30 बजे पहुंचेगी। इसमें हर क्लास सीटें खाली हैं, यात्री रिजर्वेशन करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.