फ्लाइंग ऑफीसर बने तरुण
चम्पावत, जून 18 -- योगेश जोशी, चम्पावत। सूखीढांग के धूरा बयाला के तरुण बोहरा एअर फोर्स में फ्लाइंग आफीसर बने हैं। पिता रतन बोहरा ने बताया कि तरुण ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से पढ़ाई की। प्रथम प्रयास में ही उन्होंने एनडीए की परीक्षा पास की। उनकी उपलब्धि पर ब्यानधुरा मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष शंकर जोशी आचार्य, धूरा की प्रधान सरस्वती राना, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुम बोहरा, महेंद्र सिंह राना, बहादुर सिंह बोहरा, नरेंद्र सिंह बोहरा, महेश चौड़ाकोटी आदि ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.