हजारीबाग, मई 6 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग के संजय सिंह स्टेडियम में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के तत्वावधान में आयोजित सीमा देसाई महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार देर रात रोमांचक अंदाज में समापन हो गया। पूरे प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और हर मुकाबले में प्रतिस्पर्धा का उच्च स्तर नजर आया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। टीम येलो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 109 रन बनाए और 8 विकेट गंवाए। जवाब में टीम ब्लू ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 109 रन बनाए और 6 विकेट खोए। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर का सहारा लिया गया, जिसमें टीम येलो ने संयमित खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की और चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टीम ब्लू को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। समापन समारोह के अवसर पर हजारीबाग लोकसभा ...