चक्रधरपुर, मई 25 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के दलकी गांव में शनिवार को रोमांचक माहौल के बीच एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। देर रात तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने किया। उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला शंकरुडीह और मेजबान दलकी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। मैच में शंकरुडीह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 3 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 56 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दलकी की टीम दबाव में बिखर गई और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। यह भी पढ़ें- जमुई: फतेहपुर प्रीमियम लीग सीजन-3 का हुआ शुभारंभ इस तरह शंकरुडीह ने उद्घाटन मुकाबला जीतकर अगले दौर में जगह बना ली। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5,000 रुपये, द्वित...