फ्लड लाइट की रोशनी में होंगे डूरंड कप के मुकाबले
रांची, जून 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट 'डूरंड कप' के मुकाबले इस बार रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में फ्लड लाइट की रोशनी में खेले जाएंगे। 26 जुलाई से शुरू होने वाले मुकाबले 16 अगस्त तक चलेंगे। पहली बार रांची में देश के शीर्ष क्लबों और प्रतिष्ठित टीमों के खिलाड़ियों का दमखम देखने को मिलेगा। रांची को डूरंड कप के ग्रुप-सी की मेजबानी मिलने की संभावना है। इस ग्रुप में नेपाल सर्विसेज की टीम का शामिल होना तय माना जा रहा है, जबकि अन्य घरेलू क्लबों के ग्रुप निर्धारण के लिए अगले सप्ताह ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सभी टीमों और मैचों का अंतिम कार्यक्रम जारी होगा। प्रतियोगिता का प्रस्तावित मैच शेड्यूल खेल विभाग को भेज दिया गया है。
अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं रहेंगी डूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.