पूर्णिया, जून 15 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने के लिए पूर्णिया जिले की पूर्व तैयारियों की सोमवार को उच्च स्तरीय विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री सह पूर्णिया जिला के प्रभारी मंत्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आपदा नहीं हो भारी, अगर हो पूर्व तैयारी के मूल मंत्र के साथ सभी विभागों को अलर्ट मोड पर कार्य करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- राहत व पुनर्वास के लिए जिले में 228 सामुदायिक रसोई केंद्र व 80 बाढ़ राहत शिविर चिह्नितबैठक की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री द्वारा जिले की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक से पूर्व एक अत्यंत संवेदनशील पहल करते हुए विभिन्न आपदा में अपनी जान गंवाने वाले पांच मृतकों के आश्रितों को राहत प्रदान करने हेतु अनुग्रह अ...