मेरठ, जनवरी 25 -- मेरठ में सरूरपुर के गांव मैनापूठी की एक महिला द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर लोन दिलाने का झांसा देकर बड़े पैमाने पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस गिरोह ने बागपत और मेरठ के कई गांवों की सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये लोन दिलाने के नाम पर ऐंठ लिए जबकि महिलाओं का लोन भी सेंशन नहीं हो पाया है। पीड़िताओं ने हर्रा पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित महिलाओं द्वारा हर्रा पुलिस चौकी पर दी तहरीर के अनुसार आरोपियों ने लोन पास कराने का भरोसा दिलाकर अलग-अलग किस्तों में महिलाओं से रकम वसूली। इसमें बागपत के गांव हिलवाड़ी और मेरठ क्षेत्र के गांव खरदौनी, जसड़, पांचली व कस्बा हर्रा निवासी महिलाएं ठगी का शिकार हुई हैं। इनमें सुनीता, काफिया, पूनम, सितारा, केपी, बाबर समेत कई अन्य महिलाएं शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.