लखनऊ, मार्च 26 -- वर्तमान समय में डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर फ्रॉड के झांसे में आकर लोग अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं। ऐसे अपराधों से बचने के लिए गुरुवार को इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में साइबर एवेयरनेस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वजीरगंज पुलिस स्टेशन की साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने आम जनता को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बचाव के बारे में बताया। पुलिस के आधिकारिक व्हाट्ऐप चैनल साइबर दोस्त के बारे में जानकारी देते हुए दर्शकों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि समय-समय पर साइबर सुरक्षा के बारे में अपडेट हो सके। साइबर हेल्प डेस्क टीम के उप निरीक्षक अभिषेक मिश्रा ने दर्शकों को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और www.cybercrime.gov.in पोर्टल के जरिए साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई। उप निरीक्षक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.