फ्रॉड की शिकायत करने गए मौलवी, जांच में खुद फंसे
संतकबीरनगर, अगस्त 26 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। मदरसे के खाते में फ्राड के करोड़ों के लेन-देन और फिर खाता होल्ड होने पर शिकायत करने वाले मौलवी खुद जांच में फंस गए। 05 प्रांतों से खाते में 81.54 लाख रुपये ट्रांसफर होने की वजह से होल्ड लगा था। विवेचना से अपने खाते में करीब 05 लाख मंगाने वाले एक विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नाम प्रकाश में आया और पुलिस ने उसका नाम दर्ज मुकदमें में बढ़ा दिया है।
मौलवी की शिकायत बेलहर क्षेत्र के लोहरसन के रहने वाले मसउदुल हसन पुत्र मोहम्मद सईद पेशे से मौलवी हैं। वे मसूद एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी लोहरसन में अध्यापक हैं। खाते पर होल्ड लगने की शिकायत साइबर क्राइम थाने पर प्रार्थना पत्र देकर की। साइबर क्राइम थाने से खाता चेक करने पर पता चला कि 07 अलग-अलग शिकायतों में खाता होल्ड है। जांच के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.