छपरा, अप्रैल 23 -- मकेर । मकेर थाना क्षेत्र के मुसहर टोली गांव निवासी अजमत अली ने अपने स्टेट बैंक के खाते से फ्रॉड कर 1 लाख 10 हजार रुपये की अवैध निकासी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि एक व्यक्ति ने खुद को रिश्तेदार बताकर तीन अलग-अलग किश्तों में उनके खाते से कुल 1 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार निकाली गई राशि लुधियाना निवासी रवि महतो के खाते में ट्रांसफर की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, सदर अस्पताल रेफर तरैया । थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव स्थित एसएच-73 मुख्य सड़क पर हुई बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के मोथाहा गांव निवासी शिवशंकर सिंह के रूप में हुई है। सूच...