मधुबनी, अक्टूबर 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में दुर्गापूजा के अवसर पर बंगाल और मिथिलांचल की सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा समन्वय देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल के चक्रवर्ती परिवार की ओर से आयोजित मां दुर्गा की पूजा में मिथिलांचल के लोगों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी है। विदेश की धरती पर भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं को सहेजने का यह आयोजन भारतीय समुदाय को एक सूत्र में बांध रहा है। देश के विभिन्न हिस्से से यहां पर रहने वाले लोगों को मिथिला की परंपरा व संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। षष्ठी से दशमी तक चलने वाले इस आयोजन में 400 से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: सोनपुर में पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ मैथिल डायस्पोरा और बिहारी डायस्पोरा के लोगों ने भी उत्साहपूर्व...