मधुबनी, सितम्बर 22 -- मधुबनी, निसं। सात समंदर पार जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में महाकवि विद्यापति के पदों और मैथिली लोकगीतों की स्वर लहरियां गूंजीं। अंतरराष्ट्रीय मैथिल प्रवासी संगठन की ओर से पहली बार आयोजित दो दिवसीय विद्यापति समारोह में यूरोप सहित विभिन्न देशों में बसे प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मैथिली गीत, लोकनृत्य और मिथिला के पर्व-त्योहारों से जुड़ी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक परंपराओं को सामने रखा गया। 'मिथिला मिलन' में आठ शहरों से जुटे प्रवासी : कार्यक्रम के पहले दिन 'मिथिला मिलन' का आयोजन हुआ। इसमें फ्रैंकफर्ट, हैम्बर्ग, ब्रेमन, माग्देबर्ग, एरलांगन, नूर्नबर्ग, आचेन और सैक्सनी-अनहाल्ट से करीब 70 मैथिल, मैथिलानियां और बच्चे पहुंचे। इस दौरान लोगों ने आपस में संवाद किया । दूसरे दिन समारोह का उद्घाटन भारतीय वाणिज्य दूतावा...