बिजनौर, जनवरी 2 -- एएचएम कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित फ्रेशर पार्टी में शिवानी व सालिहा को मिस फ्रेशर तथा विशाल को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन हाजी उस्मान अहमद के दीप प्रज्वलन व छात्राओं ने सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने कत्थक व पंजाबी नृत्य सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद व कोऑर्डिनेटर कमलजीत सिंह नूर ने व्यक्तित्व विकास व अच्छे नागरिक बनने पर जोर दिया। कॉलेज डायरेक्टर इंतजार अहमद ने अनुशासन व मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए मेधावी छात्रों को फीस में छूट की घोषणा की। संचालन लायबा परवीन व मौहम्मद बसर ने सयुंक्त रूप से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता सोफिया परवीन, शफत, यशी, अवधेश कुमार, विशाल कुमार, मौहम्मद जैद व आफ़ताब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.