बिजनौर, अक्टूबर 7 -- नॉर्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित फ्रेशर कप-2026 के तहत बुधवार को वॉलीबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले में बीकॉम और बीसीए की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। बीसीए की टीम ने टॉस जीतकर कोर्ट चुनने का निर्णय लिया। मुकाबले में बीकॉम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीए को सीधे दो सेटों में 25-13 और 25-11 से पराजित किया। जीत के साथ बीकॉम की टीम ने फ्रेशर कप वॉलीबॉल -2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

बैडमिंटन मुकाबले बैडमिंटन पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में मोहम्मद अफ्फान बीकॉम, मोहम्मद अफ्फान बीटेक, कार्तिक हल्दिया और पनजीक सिंह ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन बैडमिंटन कोऑर्डिने...