रुडकी, मार्च 31 -- लंढौरा। चमन लाल महाविद्यालय में फ्रेशर एवं विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक व परास्नातक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। छात्र छात्राओं ने गढ़वाली लोकगीत, पाश्चात्य संस्कृति के गीतों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में फैशन शो के दौरान छात्र छात्राएं अलग अलग राज्यों की वेशभूषा में नजर आए। सना और ध्रुव ने मंच का संचालन किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार की आयोजन से छात्र-छात्राओं का विकास होता है। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके प्रस्तुति के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.