नोएडा, सितम्बर 3 -- ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी कॉलेज में पीजीडीएम बैच 2026-28 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत के लिए इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर के ऑडिटोरियम में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। गो ग्लैम थीम पर आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साह, उमंग, आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एसीपी पवन कुमार मुख्यातिथि रहे। उनकी मौजूदगी में विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जीआईएमएस विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आधुनिक कॉर्पोरेट वातावरण के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल बेहतर प्रोफेशनल बनाना नहीं, ब...