कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा। हमारे प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के अंतर्गत धनबाद रेल मंडल और डीडीयू (पं. दीनदयाल उपाध्याय) रेल मंडल के बीच बनने वाला नया रेल जंक्शन जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन से जुड़ा यह जंक्शन कोडरमा-गया-सासाराम रेल मार्ग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से इस जंक्शन के निर्माण पर लगभग सात अरब रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत आरएफओ और आरओआर परियोजना के तहत अधोसंरचना विकसित की जा रही है। यह जंक्शन वाया सोननगर-जपला, कोडरमा-गयाजी-हावड़ा तथा पीडीडीयू-दिल्ली रेल लाइन को आपस में जोड़ने का काम करेगा, जिससे यात्रियों और माल परिवहन दोनों को सुविधा मिलेगी।रेल अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग का दोहरीकरण पूरा होने के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.