चाईबासा, फरवरी 13 -- चाईबासा,संवाददाता। कुमार करण के 112 नाबाद व शिवम कुमार (79) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गत वर्ष की चैंपियन टीम एमसीसी चाईबासा ने फ्रेंड्स क्लब चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब सेमीफाइनल में एमसीसी चाईबासा का मुकाबला चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी से 15 फरवरी को होगा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर चल रहे 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को फ्रेंड्स क्लब चाईबासा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित तीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया। फ्रेंड्स क्लब की ओर से देव राज ने दो चौके एवं तीन छक्के की सहायता से 42 रन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.