फ्रेंड्स एकेडमी ने जीडीएस एकेडमी को 40 रन से हराया
कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में सोमवार को एक मैच खेला गया। जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीडीएस क्रिकेट एकेडमी को 40 रन से हराया। काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने 29.2 ओवर में 238 रन बनाकर आलआउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन पाल ने 88 रन और अखंड प्रताप ने 85 रन बनाए। गेंदबाजी में युवराज सिंह ने तीन, कन्हैया और शांतनु सिंह ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में जीडीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 27 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रुद्र सिंह ने नाबाद 67 रन, शांतनु सिंह ने 32 रन और आदित्य ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में अखंड प्रताप ने चार और निर्मित श्रीवास्तव ने दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.