आगरा, जनवरी 31 -- जेबी सीनियर क्रिकेट लीग सीजन-3 का फाइनल शनिवार को खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स इलेवन ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन बनाए। आशीष ओमवीर जुरेल ने 79, कौशल शर्मा ने 49, विशी गुप्ता ने 34 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिफेंस इलेवन की पूरी टीम 14.5 ओवर में 121 रन बनाकर आउट हो गई। फ्रेंड्स इलेवन के लिए शादाब ने 3 विकेट लिए। आशीष ओमवीर जुरेल को मैन ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द टूर्नामेंट, विशी गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, शादाब को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, विकास कुमार को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, शहजान खान को सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया। संतोष राणा ने विजेता व उपविजेता टीम व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.