कानपुर, मई 7 -- कानपुर। प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट एकेडमी लीग के दूसरे सेमीफाइनल में आरवीएस अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंड्स अकादमी को 26 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबला किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरवीएस अकादमी ने 35 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 242 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से उत्कर्ष द्विवेदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 144 रन बनाए। हर्षवर्धन ने नाबाद 38 और कृष्णा यादव ने 33 रन का योगदान दिया। फ्रेंड्स अकादमी की ओर से अविराज द्विवेदी को एक विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स अकादमी की टीम 33.4 ओवर में 216 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमेंद्र ने 60 रन, अस्तर अब्बास ने 40, शांतनु ने 31 और आर्यन पाल ने 29 रन बनाए। आरवीएस अका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.