चाईबासा, मार्च 2 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 33वीं बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार दोनों सेमीफाइनल मैच खेले गए। सुबह दस बजे से खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में फ्रेंड्स क्लब चाईबासा ने गत वर्ष की चैंपियन टीम सेरसा चक्रधरपुर को तीन विकेट से, जबकि दोपहर एक बजे से खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में टाउन क्लब चाईबासा ने आरके क्रिकेट अकादमी सोनुवा को छह विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल मैच में सोमवार को इन दोनों टीमों का मुकाबला दोपहर एक बजे से होगा। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में टॉस फ्रेंडस क्लब चाईबासा के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेरसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.