फ्रेंडशिप डे पर दो दोस्तों की मौत; करंट लगने से एक साथ गई दोनों की जान, परिवार में मातम
निज संवाददाता, अगस्त 3 -- मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड के रतनपुर गांव में फ्रेंडशिप डे के दिन एक दर्दनाक हादसे में दो बचपन के दोस्तों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रतनपुर निवासी पंकज कुमार साह और अमन कुमार के रूप में हुई है। दोनों मंदिर के समीप बिजली लाइन में आई खराबी को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि पंकज और अमन बचपन के दोस्त होने के साथ गोतिया भी थे। दोनों की दोस्ती पूरे गांव में मिसाल मानी जाती थी। विडंबना यह रही कि फ्रेंडशिप डे पर ही दोनों दोस्तों की एक साथ मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। अमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.