अमरोहा, मार्च 17 -- अमरोहा। रुक्मिणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए फ्रेंडली मैच में रेड टीम ने एकतरफा मुकाबले में ब्लू टीम को 153 रन के बड़े अंतर से हराया। रेड के गेंदबाज सूर्यांश सिंह और मोहम्मद अरीब की घातक गेंदबाजी के सामने ब्लू टीम ताश के पत्तों की तरह सिर्फ 94 के स्कोर पर बिखर गई। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी अकादमी की रेड टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 247 रन का मजबूत स्कोर बनाया। कप्तान हर्ष सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 94 रन की बेहतरीन पारी खेली। अलीम चौधरी ने 68 गेंदों में 38, भविष्य वर्मा ने 24 गेंदों में 35 और मोहम्मद ईशा ने 26 गेंदों में 24 रन बनाए। रुक्मणी ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित कुमार ने आठ ओवर में 63 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी ब्लू की टीम की शुरुआत अच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.