मुरादाबाद, मार्च 22 -- हाथीपुर के एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एसडीएम बिलारी एलेवन तथा बार एसोसिएशन एलेवन की टीम के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम बिलारी की टीम ने जीत हासिल की।बार एसोसिएशन का कोई खिलाड़ी बेहतर रन नहीं बन सका, अंत में एसडीएम बिलारी की टीम को जीत की ट्रॉफी दी गई। रविवार को हुए मैच में एसडीएम बिलारी व बार एसोसिएशन का मैच हुआ। जिसमें बार एसोसिएशन ने सबसे पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया, एसडीएम बिलारी की टीम की ओर से खेलते हुए सार्थक ने 28 गंदे खेली, जिसमें 18 छक्के लगाए, कुल 124 रन बनाए। जबकि एसडीएम बिलारी ने खेलते हुए 23 रन बनाए और वह कैच आउट हो गए। इसके अलावा टीम में खेलते हुए 224 रन का स्कोर बार एसोसिएशन के सामने रखा। बार एसोसिएशन की टीम का कोई भी खिलाड़ी 20 का अंक का आकंडा पार नहीं कर सका। बार ए...