लोहरदगा, जून 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले की अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी ने फ्रांस में आयोजित फ्रेंच पारा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 16 से 21 जून तक फ्रांस के मूलहाउस में आयोजित हुई। महिला युगल एसएल-तीन/एसयू-पांच वर्ग में संजना कुमारी ने शांथी विश्वनाथन के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। शुरुआती मुकाबले में भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने दमदार वापसी करते हुए लगातार जीत दर्ज की।दूसरे राउंड में भारतीय जोड़ी ने स्विट्जरलैंड की लारिसा क्लेनर और ओक्साना कोजिना की जोड़ी को 21-12, 21-6 से हराया। यह भी पढ़ें- नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में लोहरदगा की बेटियों का जलवा, आठ...