पटना, मई 2 -- फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। पाटलिपुत्रा थाना में पीड़ित प्रमोद पासवान ने आवेदन देकर दो लोगों पर करीब 30 लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपितों ने कपड़ा धुलाई करने वाली एक कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में साईं हारमोन अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर-101, पाटलिपुत्रा स्थित आवास पर 17 लाख रुपये नकद लिए गए। इसके अलावा चेक से भी भुगतान कराया गया। एक चेक से 3 लाख रुपये रंजीत कुमार झा को दिए गए, जबकि दो अन्य चेक के जरिए 10 लाख रुपये राहुल कालरा को दिए गए। यह भी पढ़ें- सीबीआई जांच के नाम पर रिटायर अधिकारी से वसूले 17 लाख, 3 गिरफ्तार; वीडियो कॉल से रखा नजरबंद इस प्रकार कुल 30 लाख रुपये आरोपितों को दिए गए। आवेदन में बताया गया है कि 15 अप्रैल को एग्रीमेंट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.