कानपुर, अप्रैल 12 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में शातिरों ने पेंसिल बनाने वाली कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर हजारों की रकम हड़प ली। पीड़ित के रकम वापस मांगने पर दबंगों ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कल्याणपुर के चकबदा गंगपुर निवासी प्रमोद कटियार के मुताबिक कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात शाहरूख व चांद बाबू से हुई थी। दोनों ने पेंसिल बनाने वाली नटराज कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने की बात कहकर शुभम चौरसिया, उसकी भाभी नीलम चौरसिया व श्रीकांत चौरसिया से मिलवाया। एक जुलाई 2025 को शुभम, नीलम व श्रीकांत उनके घर आए और फ्रेंचाइजी के नाम पर उनसे 40 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि तीन से चार दिन तक आरोपियों ने उन्हें पेंसिल पैकिंग के लिए माल दिया । जिसे बाद में देना...